फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने बाइक सवार दुकानदार को रस्सी के सहारे गिराया, डेढ़ लाख ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। दुकान बंद कर बाजार से पंचकूला स्थित घर जा रहे बाइक सवार दुकानदार को रस्सी के सहारे सड़क पर गिराकर दो अज्ञात युवक करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वारदात वीरवार रात करीब दस बजे मीना बाजार के पास हुई। खास बात यह है कि वारदात स्थल से महज कुछ ही दूरी पर पुलिस ने नाका लगा रखा था, बावजूद इसके लुटेरे भागने में सफल रहे।। उधर, लूट की सूचना पाते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना मौके पर पहुंचे और व्यापारी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-17 स्थित मकान नंबर 862 में रहने दुकानदार कपिल ने बताया कि उनकी मनीमाजरा ओल्ड रोड पर वसंधा राम करियाना स्टोर नाम से दुकान है। वीरवार देर रात दस बजे दुकान बंद कर जब वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तब मीना बाजार के पास अचानक किसी ने उनकी बाइक के पिछले पहिए में रस्सी फंसा दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर आगे पेड़ से टकरा गई और वह औंधे मुंह नीचे गिर पड़े। कपिल ने बताया कि जमीन पर गिरने से बुरी तरह घायल हो गए। तभी बाइक सवार दो युवक और अन्य राहगीर मदद के लिए आए और उनको सड़क से उठाकर पेड़ के सहारे बैठाया। इसी बीच मदद के बहाने दोनों युवकों ने उनके हाथ से बैग और मोबाइल ले लिया और हाउसिंग बोर्ड चौराहे की तरफ से पंचकूला की ओर भाग गए। बैग में दुकान पर हुई बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये थे।
दस मिनट बाद पता चला बैग गायब है
कपिल ने बताया कि चोट लगने के दस मिनट के बाद जब उन्होंने अपने बैग को ढूंढा तो उनका बैग गायब मिला। इसके बाद उन्होंने लोगों से रुपये से बैग के बारे में पूछना शुरू किया। वहीं मौके पर मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह भी दुकानदार कपिल का हाल जानने पहुंचे और लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस नाकाम
पुलिस के अनुसार, वारदात अंजाम देने से पहले लुटेरों ने कपिल की रेकी की होगी। उन्हें पहले से ही पता था कि कपिल रोजाना इस रास्ते दुकान से नकदी लेकर घर जाता है। खास बात यह है कि वारदात उस समय हुई जब चंडीगढ़ पुलिस ने विशेष तौर पर पूरे शहर में नाके लगा रखे थे और हर आने-जाने वाहन की चेकिंग करने का दावा किया जा रहा था। पूरे शहर के थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ नाकों पर शाम 7:30 बजे से तैनात थे। बावजूद शहर में इतनी बड़ी लूट की घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें