फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर बीयर डालने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिवलिंग पर बीयर डालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले नरेश और दिनेश के रूप में हुई है। डीएसपी एसपीएस सोंधी ने बताया कि दोनों युवक मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं। आरोपियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि घग्गर किनारे खंडित शिवलिंग पड़ा था। उसे साफ-सुथरा करने के लिए ऐसा किया। पुलिस आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

वीरवार को शिवलिंग पर बीयर डालने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसकी वीरवार रात को ही इंदिरा कॉलोनी के 28 लोगों ने आईटी पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शुक्रवार को श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, चंडीगढ़ संयुक्त रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित शर्मा, श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे और श्री हिंदू तख्त के सैकड़ों कार्यकर्ता आईटी पार्क पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने आरोपी युवकों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें