फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला: ब्यास नदी में नहाते वक्त दो युवक डूबे, प्रशासन तलाश में जुटा, बैसाखी के दिन हुआ हादसा

Fri, 15 Apr 2022 09:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

अमृतसर प्रशासन गुरुवार से ही बचाव कार्य में लगा है। हालांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
नवजोत सिंह और अंग्रेज सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैसाखी पर कस्बा घुमान के रहने वाले दो युवक ब्यास नदी में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। दोनों युवकों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। घटना गुरुवार की है। नदी में डूबने वालों की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ जोबन (17) निवासी गांव मडियाला और नवजोत सिंह (23) निवासी गांव मंड के तौर पर हुई है। अमृतसर प्रशासन गुरुवार से ही बचाव कार्य में लगा है। हालांकि अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


अंग्रेज सिंह के पिता जगतार सिंह ने बताया कि बैसाखी मनाने गांव चिट्टा शेर एक ट्रैक्टर में सवार होकर लोग गए थे। इसी ट्रैक्टर में अंग्रेज सिंह भी चला गया। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें फोन आया कि अंग्रेज सिंह ब्यास नदी में नहाते वक्त डूब गया है।

वहीं, नवजोत सिंह के ताया जगीर सिंह ने बताया कि नवजोत सिंह अपने ननिहाल गांव शेरों (अमृतसर) गया था। वहां वह दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने चला गया। दोपहर एक बजे उन्हें जानकारी मिली कि नवजोत नदी में डूब गया है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो नवजोत के कपड़े नदी किनारे पड़े मिले। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें