फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: सरहिंद नहर में नहाने उतरे चार युवक, दो तेज बहाव में बहे, NDRF की टीमें तलाश में जुटी

Fri, 07 Jul 2023 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

चार-पांच युवकों ने रात नौ बजे के करीब नहर के पास पार्टी की। इस दौरान सभी नहाने के लिए नहर में उतर गए लेकिन तैरने में अनट्रेंड चार युवकों में से दो युवक पानी में बह गए।
विज्ञापन
नहर में डूबे युवकों की तलाश करती एनडीआरएफ की टीमें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा की सरहिंद नहर में गुरुवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक नहाने के लिए उतरे। इस दौरान दो युवक नहर के तेज बहाव में बह गए जबकि दो युवक बाहर आ गए। नहर में डूबे दो युवकों को रात से ही समाजसवी संस्थाएं सहारा जनसेवा नौजवान वेलफेयर सोसायटी और इलाके के लोग तलाश रहे हैं, लेकिन सुबह तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार चार-पांच युवकों ने रात नौ बजे के करीब नहर के पास पार्टी की। इस दौरान सभी नहाने के लिए नहर में उतर गए लेकिन तैरने में अनट्रेंड चार युवकों में से दो युवक पानी में बह गए। फोन को बचाने के लिए उनके साथियों ने आसपास के लोगों की मदद के लिए आवाज लगाई जब तक लोग पहुंचे तब तक दोनों युवक पानी में लापता हो चुके थे। देर रात से समाजसवी संस्थाएं और लोग दोनों युवकों को ढूंढने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें