फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Collapsed: लुधियाना में बड़ा हादसा, बारिश की वजह से मकान की छत गिरी, चाचा-भतीजी की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल

Sat, 18 Jun 2022 08:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना के थाना सलेम टाबरी इलाके के बोहरा कॉलोनी में आज तड़के 3:30 बजे बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से डेढ़ साल की बच्ची और 24 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानतारी के अनुसार, लुधियाना के थाना सलेम टाबरी इलाके के बोहरा कॉलोनी में आज तड़के 3:30 बजे बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से डेढ़ साल की बच्ची और 24 साल के युवक की मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि घर में एक ही परिवार के 6 सदस्य रहते थे, विजय कुमार और उसकी पत्नी मधु, छोटा भाई नानक, 7 साल की बेटी रोशनी, पांच साल की आरुषि और डेढ़ साल की आरोही किराए पर रहते थे। 
विज्ञापन


तड़के परिवार घर के अंदर सोया हुआ था कि अचानक छत गिर गई, जिसके कारण डेढ़ वर्ष की आरोही और नानक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सभी घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें