चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में कुत्ते को पीटने के दो आरोपियों को मलोया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहन लाल खत्री और बाबू राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लुधियाना निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग डड्डूमाजरा में कुत्ते को डंडों से पीट रहे थे। उन्होंने पता लगाया तो जानकारी मिली कि डड्डूमाजरा निवासी मोहन लाल खत्री अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर कुत्ते को बीते 5 अक्तूबर को पीट रहे थे। शिकायत मिलते ही मलोया पुलिस ने मोहन लाल खत्नी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।