फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूशन पढ़ाने वाले ने छात्रा ने की छेड़छाड़ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। ट्यूशन पढ़ने आई 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूटर ने छेड़खानी कर डाली। अश्लील हरकत से गुस्साई छात्रा ने आरोपी को तमाचा जड़ते हुए शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी अनुज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौली जागरां कांप्लेक्स में सोमवार शाम छात्रा पढ़ाई के लिए ट्यूशन सेंटर गई थी। यहां पढ़ाने वाले ट्यूटर ने छात्रा को अकेली देख उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। छात्रा ने विरोध किया लेकिन आरोपी बाज नहीं आया। इस पर छात्रा ने उसे तमाचा जड़ दिया। साथ ही शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। इस बीच छात्रा के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी भी 18 साल का है और खुद भी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसने अपने घर के पास किराए पर ट्यूशन सेंटर खोल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें