फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में हुआ रस्साकशी मुकाबला, महिला पुलिस कर्मचारियों ने दिखाया दम

Sat, 09 Mar 2024 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)

सार

विजेता टीमों को मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने मनीमाजरा प्रेस क्लब प्रधान के हाथों सम्मानित कराया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास को भी बल मिला। वहीं कार्यक्रम में सूफियाना गायन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मनीमाजरा थाने में रस्साकशी प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस स्टेशन मनीमाजरा में शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच एक रस्साकशी मुकाबले का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी रामदयाल की अध्यक्षता में हुए इस मुकाबले में पुरुष पुलिस मुलाजिमों के साथ महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी अपना दम दिखाया। इस मुकाबले में छह टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें तीन टीमें विजेता बनीं। 
विज्ञापन




विजेता टीमों को मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने मनीमाजरा प्रेस क्लब प्रधान के हाथों सम्मानित कराया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास को भी बल मिला। वहीं कार्यक्रम में सूफियाना गायन का भी आयोजन किया गया। थाना प्रभारी रामदयाल ने मनीमाजरा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारियों में आपसी तालमेल रहे] इसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पुलिस के सभी कर्मचारियों ने एक नई ऊर्जा और आपसी सहयोग के साथ मिलकर अपने इलाके में अमन शांति को कायम करने का भी मैसेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें