ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि महाराष्ट्र के ब्ल्यू स्टार होटल के पास अहमद नियाज मंजिल निवासी हुसैन नियाजी असगर अली चौधरी शुक्रवार को अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे थे। तभी उनकी मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र से निजी वाहन के जरिये अमृतसर में रिट्रीट सेरेमनी देखने अटारी पहुंचे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
व्यक्ति सुबह 11 ग्यारह बजे कार से अटारी पहुंचा था। चालक ने कार को इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के गेट से पहले सिद्धू पार्किंग में कार रोकी तो कार सवार को दिल का दौरा पड़ गया। जानकारी मिलते ही काहनगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।
ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि महाराष्ट्र के ब्ल्यू स्टार होटल के पास अहमद नियाज मंजिल निवासी हुसैन नियाजी असगर अली चौधरी शुक्रवार को अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे थे। जैसे ही उनके चालक ने कार को आईसीपी से पहले स्थित पार्किंग में खड़ा किया, तो अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई।