हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विराट को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव लगाया गया है। वह अतिरिक्त निदेशक (स्थापना), सभी के लिए आवास, सह सचिव हाउसिंग बोर्ड का जिम्मा पहले की तरह देखते रहेंगे।
विज्ञापन
डॉ. सुशील कुमार-द्वितीय को सीईओ जिला परिषद, डीआरडीए सोनीपत और जोनल प्रशासक एचएसएएमबी करनाल लगाया गया है। दलबीर सिंह को सीईओ जिला परिषद, डीआरडीए जींद और प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल महम लगाया है। नरेंद्र पाल मलिक नगर निगम पानीपत के अतिरिक्त आयुक्त होंगे।
डॉ. किरण सिंह को जिला नगर आयुक्त सिरसा लगाया गया है। एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र सिंह-द्वितीय को महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुरेंद्र सिंह-तृतीय को जिला नगर आयुक्त, जींद लगाया है। सहकारी चीनी मिल, करनाल की प्रबंध निदेशक अदिति थानेसर की एसडीएम होंगी।
विज्ञापन
करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता को सहकारी चीनी मिल, करनाल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. नरेश कुमार को संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम लगाया है।