फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: HCS विराट को HSSC के सचिव का जिम्मा, 10 अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी

Wed, 13 Jul 2022 02:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

HCS विराट अतिरिक्त निदेशक (स्थापना), सभी के लिए आवास, सह सचिव हाउसिंग बोर्ड का जिम्मा पहले की तरह देखते रहेंगे।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विराट को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव लगाया गया है। वह अतिरिक्त निदेशक (स्थापना), सभी के लिए आवास, सह सचिव हाउसिंग बोर्ड का जिम्मा पहले की तरह देखते रहेंगे।

विज्ञापन

 
डॉ. सुशील कुमार-द्वितीय को सीईओ जिला परिषद, डीआरडीए सोनीपत और जोनल प्रशासक एचएसएएमबी करनाल लगाया गया है। दलबीर सिंह को सीईओ जिला परिषद, डीआरडीए जींद और प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल महम लगाया है। नरेंद्र पाल मलिक नगर निगम पानीपत के अतिरिक्त आयुक्त होंगे।

डॉ. किरण सिंह को जिला नगर आयुक्त सिरसा लगाया गया है। एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र सिंह-द्वितीय को महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुरेंद्र सिंह-तृतीय को जिला नगर आयुक्त, जींद लगाया है। सहकारी चीनी मिल, करनाल की प्रबंध निदेशक अदिति थानेसर की एसडीएम होंगी।
विज्ञापन


करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता को सहकारी चीनी मिल, करनाल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. नरेश कुमार को संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुरुग्राम लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें