बारिश के दौरान कालका परवाणू बाईपास पर दोपहर करीब दो बजे पहाड़ का मलवा गिरने से आवागमन भी ठप हो गया। पुलिस प्रशासन ने बाईपास के ट्रैफिक को कालका के पुराने नेशनल हाईवे पर डायवर्ट कर दिया।
इससे पुराने एनएच पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया। वाहनों का लोड बढ़ने से कालका बाजार में जाम लग गया और वाहनों की कतारें परवाणू से लेकर कालका हाउसिंग बोर्ड कालोनी तक लग गईं। पुराने एनएच पर शाम करीब साढे़ सात बजे के बाद भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। ऐसे में वाहन चालकों को करीब दो किमी की दूरी तय करने में एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगा।