सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें मंजूर
- फोटो : Getty
रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर। अब कर्मियों को सर्टिफिकेट्स बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हरियाणा सरकार ने निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ या पंचकूला स्थित कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी-अधिकारी जो ट्राइसिटी में रहते हैं, सेवानिवृत्ति के बाद अपना या अपने आश्रितों का रिहायशी, जाति प्रमाण पत्र अपने पैतृक विभाग (जहां से सेवानिवृत्त हुए हैं) से बनवा सकते हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रमाण पत्र इस शर्त पर जारी किए जाएंगे कि संबंधित कर्मचारी-अधिकारी ने सेवानिवृत्ति के बाद भी अन्य राज्यों से अपना या अपने आश्रितों का रिहायशी प्रमाण पत्र न बनवाया हो। इससे सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी राहत की उम्मीद है।