फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ग्राम पंचायत की 35 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से खेती करने के आरोप में सरपंच पर मामला दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने गांव मान में ग्राम पंचायत की करीब 35 एकड़ शामलाट जमीन पर अवैध खेती करके सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी गुरदासपुर के पत्र पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट अनुसार सवराज सिंह, प्रगट सिंह और पूर्ण सिंह ने ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारी को शिकायत की थी कि गुरदर्शन सिंह सरपंच ग्राम पंचायत गांव मान की ओर से ग्राम पंचायत की करीब 35 एकड़ शामलाट जमीन पर अवैध खेती हुई है। इस संबंधी उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद ने मौका देखा तो पाया कि गुरदर्शन सिंह सरपंच ने खुद अवैध खेती कर 5 एकड़ के करीब गन्ने की फसल और 30 एकड़ बासमती बोई हुई है। इस पर सरपंच ग्राम पंचायत को अगले आदेशों तक कटाई न करने संबंधी आदेश दिए गए, मगर सरपंच द्वारा 30 एकड़ के करीब बासमती (1121) की बीजी हुई फसल की कटाई कर ली। इसी तरह गुरदर्शन सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। जांच अधिकारी एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें