फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होंगे प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के सीनेट चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर कैटेगरी के सीनेट चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने चुनाव केंद्र आदि की तैयारी कर ली है। वहीं शिक्षकों ने भी अपना प्रचार तेज किया हुआ है। फोन के साथ शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात कर अपना एजेंडा उनके समक्ष पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीयू की ओर से मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले सीनेट चुनाव में प्रोफेसर कैटेगरी में 279 मतदाता और एसोसिएट-असिस्टेंट प्रोफेसर कैटेगरी में 439 मतदाता हैं। पीयू ने मतदान के लिए पीयू ऑडिटोरियम, रीजनल सेंटर श्री मुक्तसर साहिब, पीयू रूरल सेंटर काउंनी, रीजनल सेंटर लुधियाना, रीजनल सेंटर होशियारपुर में मतदान केंद्र बनाए हैं। उम्मीदवार शिक्षकों के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ रहे हैं। उम्मीदवारों ने बताया कि इसके साथ शोधकर्ताओं की समस्याओं, शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए नए कदम बढ़ाने, नए शिक्षकों की भर्ती और विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार के लिए शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।
असिस्टेंट व एसोसिएट प्रोफेसर कैटेगरी में ये हैं उम्मीदवार
यूआईएलएस के डॉ. अजय रंगा, कानून विभाग के डॉ. दिनेश कुमार, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के डॉ. नवरीत कौर, यूआईईटी के डॉ. प्रवीन गोयल, यूएसओल के डॉ. प्रवीण कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. सिमरजीत सिहोत्रा, पर्यावरण विभाग के डॉ. सुमन मोर शामिल है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कैटेगरी में ये हैं उम्मीदवार
अंग्रेजी विभाग से प्रो. अक्षय कुमार, शिक्षा विभाग से प्रो. जितेंद्र, वनस्पति विज्ञान विभाग से प्रो. मलकीयत चंद सिद्धू, बायोकेमिस्ट्री से प्रो. रजत संधीर, यूबीएस से प्रो. संजय कौशिक, बायोकेमिस्ट्री से प्रो. सुकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें