फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर महंगा, 15 दिन बाद मिलेगी गुडन्यूज

Mon, 04 Aug 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को अभी महीना भर और टमाटर के नखरे सहने पड़ेंगे। सेक्टर-26 मंडी के आढ़तियों का कहना है कि 15 दिन या अधिक से अधिक एक महीने तक नासिक से टमाटर की सप्लाई शुरू हो जाएगी। नासिक से सप्लाई आने के बाद टमाटर 10 से 15 रुपये किलो तक आ जाएगा। इस समय मंडी में टमाटर 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। अभी हिमाचल प्रदेश से टमाटर आ रहा है।  
विज्ञापन


कम हो रही है सप्लाई
सेक्टर-26 मंडी में टमाटर की सप्लाई कम हो रही है। दो हफ्ते पहले जहां टमाटर 50 हजार किलो रोजाना आ रहा था, वहीं अब तो 10 हजार से 25 हजार किलो सप्लाई हो रही है। सप्लाई कम होने के कारण ही टमाटर के दाम नीचे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
टमाटर के दाम कम होने में अभी 15 से 20 दिन और लगेंगे। नासिक से सप्लाई शुरू होगी तो रेट 10-15 तक पहुंच जाएंगे।
-दीपक, आढ़ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें