‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2014’ कांटेस्ट के ऑडिशन सोमवार को होटल द फर्स्ट सेक्टर-43 में होंगे। ऑडिशन सुबह नौ बजे से शुरू होंगे।
इसके लिए प्रतिभागी मौके पर भी सुबह 9 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसके बाद प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू होंगे। पहले राउंड में इंट्रोडक्शन एंड रैंप वॉक का आयोजन होगा, जिसके बाद टैलेंट राउंड होगा। इसमें चयनित प्रतिभागी ब्रन ड्रेेन राउंड में शामिल होंगे। इसके बाद प्रतिभागियों को फिनाले के लिए चुना जाएगा। कांटेस्ट में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने आवेदन किया है।
अमर उजाला की ओर से आयोजित यह कांटेस्ट 18 से 25 वर्ष की लड़कियों के बीच होगा। इस कार्यक्रम का वेन्यू पार्टनर मॉय ड्रीम अकादमी है।
कांटेस्ट की विजेता को फिएट पुंटो कार इनाम के तौर पर दी जाएगी। साथ ही विजेता को अनुराग दीक्षित (यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप)के म्यूजिक एलबम में भाग लेने का मौका भी मिलेगा। कार्यक्रम के स्पांसर फेम और प्रमुख सहयोगी हीरो हैं।