फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेकाबू हो रहा है कोरोना : 1074 पॉजिटिव मिले, 15 मरीजों की मौत, जालंधर में 87 छात्र संक्रमित

Fri, 05 Mar 2021 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना के कारण हालात लगातार खराब हो रहे हैं। राज्य में गुरुवार को 1074 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जालंधर जिले के 87 स्कूली बच्चे और लुधियाना के छह शिक्षक भी शामिल हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस महामारी ने 15 लोगों की जान ले ली है। अब तक पंजाब में कुल 5887 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 5097802 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 185381 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 173230 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सूबे में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 6264 है। संक्रमण की दर भी बढ़कर 2.9 तक पहुंच गई है।

इस समय सूबे में 94 लोगों को ऑक्सीन सपोर्ट और 14 को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। सूबे में सबसे अधिक लुधियाना में 1034 मौतें हो चुकी हैं। जालंधर में 716 और पटियाला में 518 लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। 
विज्ञापन


16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए   
संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पंजाब में 16 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इनमें कुल 8510 लोग रहते हैं। इसमें जालंधर स्थित बीएसएफ कैंपस भी शामिल है। लुधियाना में चार माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें