सुबह फ्लैट के किचन में सुनील की मां उषा और नौकरानी राज रानी खाना बनाने के लिए खड़े थे। जैसे ही उषा ने रेगुलेटर घुमाया तो जोरदार धमाके के साथ पाइपलाइन फट गई और वे दोनों आग की लपटों में घिर गए। धमाके से सुनील के कमरे का दरवाजा टूट गया और उन्होंने बाहर आकर देखा तो उनकी मां और नौकरानी आग की लपटों में घिरे हुए थे।
उसने तुरंत एक कंबल लपेट कर उन दोनों के शरीर से आग बुझाई। आग बुझाते समय सुनील के हाथ भी झुलस गए। गनीमत रही कि स्कूल की छुट्टियों के चलते सुनील की पत्नी और उसके बच्चे ननिहाल गए हुए थे। पाइप से गैस रिसाव के कारण पूरे घर में बदबू फैल गई थी।
गैस लीकेज से हुआ धमाका
फायर ऑफिसर मंजीत सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर गई थी लेकिन पाइपलाइन क्यों फटी है, इसकी जांच भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के अधिकारी करेंगे। इस संबंध में जब भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि पाइपलाइन में धमाका गैस लीकेज की वजह से ही हुआ होगा। वहां के लोगों ने गैस सेंसर डिवाइस लगाया है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।