फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा: इटली से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे तीन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 13 Dec 2021 12:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 30 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 10 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का भी खतरा बढ़ गया है। इटली से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब नए वैरिएंट की जांच के लिए तीनों को नमूनों को दिल्ली भेजा गया है। वहीं रविवार को पंजाब में 42 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 16461251 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। जिनमें 603739 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में स्वास्थ्य लेकर 586735 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक 16619 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 30 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 10 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। कुल मिले 42 संक्रमितों में सबसे अधिक होशियारपुर में 9, पठानकोट में 7, लुधियाना में 5, गुरदासपुर, कपूरथला में 4-4, मोहाली में 3, तीन जिलों में 2-2 और चार जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।

385 सक्रिय मामलों ने बढ़ाई चिंता

सूबे में लगातार बढ़ती सक्रिय मामलों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 20 दिन में सक्रिय मामले बढ़कर 385 तक पहुंच गए हैं। माह की शुरुआत में सक्रिय मामलों की संख्या 200 से भी कम दर्ज की गई थी।

चंडीगढ़ में मिल चुका है पहला मामला

चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन दस्तक दे चुका है। इटली से आए 20 वर्षीय युवक की दिल्ली से आई रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय स्तर पर लिए गए नमूने में उसकी रिपोर्ट शाम को निगेटिव आ गई। उधर, युवक के परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सोमवार को उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें