फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं आपके साइकिल ट्रैक, इस पर साइकिल चला कर दिखाइये...

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में बनाए गए साइकिल ट्रैकों की हालत बदहाल हो चुकी है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल पिछले कुछ महीनों से इनकी मरम्मत करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

समस्या समाधान टीम (एसएसटी) और साइक्लोस्टाइल ग्रुप के सदस्यों ने तीन दिन साइकिल चलाकर शहर के साइकिल ट्रैकों का जायजा लिया। उन्होंने जो देखा, उससे वो भी हैरान रह गए। साइक्लोस्टाइल ग्रुप के संयोजक गुरप्रीत सिंह सैनी ने बताया कि ट्रैक पर कहीं झाड़ियां तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इतना ही नहीं साइकिल ट्रैक पर कहीं गाड़ियां खड़ी रहती हैं तो कहीं ट्रैक ही गायब हो गया है। ये किसी भी साइक्लिस्ट के लिए बेहद खतरनाक है। इस अभियान में गुरप्रीत सिंह सैनी, नरेंद्र कौर अमृतपाल सिंह, नीलम, निशू, देव, वंश और आर्यमन शामिल रहे। एसएसटी के संस्थापक सदस्य मनोज शुक्ला ने कहा कि वह सभी तस्वीरों को लेकर सलाहकार धर्मपाल से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें