फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पीजीआई है... ऑनलाइन पंजीकरण बुकिंग फुल है, आपका नंबर 10 दिन बाद आएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने फिजिकल ओपीडी के मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा 1 सितंबर से शुरू तो कर दी है, लेकिन अब भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण ऑनलाइन पंजीकरण में सभी विभागों की बुकिंग अगले 10 दिनों के लिए फुल होना है। ऐसे में फिजिकल ओपीडी में दिखाने के लिए परेशान मरीजों को अब भी टेलीकंसल्टेशन के लिए फोन कॉल लगने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, पीजीआई प्रशासन का कहना है कि फिलहाल एक विभाग में एक दिन में 30 मरीजों का ही ऑनलाइन पंजीकरण होगा, क्योंकि संख्या बढ़ाने पर ओपीडी में भीड़ बढ़ जाएगी। मौजूदा समय में एक विभाग में टेलीसंकल्टेशन के जरिए 40 से 50 मरीज बुलाए जा रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण वाले 30 मरीजों के अलावा भी ऑनस्पॉट कुछ पंजीकरण किया जा रहा है। ऐसे में एक विभाग में मरीजों की संख्या 80 से 90 तक पहुंच जा रही है।
कोट- संक्रमण से बचाव के मानकों के कारण शुरुआती दौर में ऑनलाइन पंजीकरण में एक दिन में 30 मरीजों की संख्या तय की गई है। अगर स्थिति सामान्य रही तो यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नवीन पाण्डेय, ओपीडी प्रभारी, पीजीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें