फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक वर्ग के चुनाव नहीं होंगे फिलहाल, पीयू सीनेट के गठन का करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के स्नातक वर्ग के चुनाव फिलहाल नहीं होंगे। इस वजह से सीनेट का गठन नहीं हो पाएगा। सूत्रों का कहना है कि फिर से इस प्रकरण को लेकर पूर्व सीनेटर हाईकोर्ट जा सकते हैं। वहीं चुनाव स्थगित होने के कारण छात्रों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद बमुश्किल पीयू की ओर से सीनेट चुनाव करवाए जा रहे हैं। कुछ वर्गों का चुनाव हुआ और उसके फिर से अड़ंगा लगा दिया गया। स्नातक वर्ग के चुनाव स्थगित कर दिए गए। इस पर पूर्व सीनेटरों व छात्रों ने पीयू के बाहर प्रदर्शन किया। उम्मीद थी कि पीयू अपना चुनाव स्थगन आदेश वापस लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि फैकल्टी वर्ग के चुनाव व कॉलेजों के प्रोफेसर, एसोसिएट-असिस्टेंट वर्ग के चुनाव होंगे, लेकिन एक चुनाव के नहीं होने के कारण बाकी जीते उम्मीदवारों को इंतजार करना पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि सीनेट का गठन इस वर्ष होता नजर नहीं आ रहा है। इसके लिए फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा कुछ लोग खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। एक-दो दिन में बड़ा प्रदर्शन भी छात्र कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें