फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महामंथन के बाद वीरवार शाम कांग्रेस ने भी नगर निगम चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। टिकट के एलान के साथ ही जहां उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठे, वहीं जिन्हें टिकट नहीं मिला वह मायूस नजर आए। वहीं, भाजपा के बाद प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में भी बगावत हो गई। टिकट न मिलने से नाराज कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा भी दे दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कई दिनों से भाजपा के उम्मीदवारों के एलान का इंतजार कर रही थी। बुधवार को जैसे ही भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की, कांग्रेस ने भी अगले दिन बैठक बुला ली और कुछ फेरबदल के बाद के बाद 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
कांग्रेस की सूची में भी भाजपा की तरह परिवारवाद हावी है। टिकट पाने वालों में कुछ वरिष्ठ नेताओं के बेटे-बहू, पत्नियां और रिश्तेदार शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटे सुमित चावला को भी पार्टी ने टिकट दिया है। उधर, परिवारवाद के चलते पार्टी के अंदर विरोध के सुर उठने लगे हैं। पार्टी ने भी स्थिति को भांपकर डैमेज कंट्रोल की शुरुआत कर दी है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता रूठे नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पवन कुमार बंसल भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नाराज संगठन सचिव व सचिव ने छोड़ी पार्टी
टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस के संगठन सचिव नवीन गुप्ता व सचिव रामचरण गुप्ता ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। ये दोनों वार्ड नंबर 11 व 18 से टिकट मांग रहे थे। नवीन गुप्ता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे कुलभूषण गुप्ता व रामचरण गुप्ता पूर्व अध्यक्ष शामलाल गुप्ता के बेटे हैं। नवीन गुप्ता ने कहा कि हर बार उनकी वरिष्ठता को नजअंदाज करके उनसे जूनियर रहे नेताओं को टिकट दे दिया जाता है। इससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपने अगले कदम के बारे में खुलासा करेंगे। उधर, वार्ड नंबर-3 से रवि ठाकुर को टिकट देने पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण लाल, पूर्व पार्षद सुनीता, पूर्व पार्षद नरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के उप प्रधान मनोज लारा, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी अशोक कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह, कमल यादव, अश्वनी, गोविंदा व अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कृष्ण लाल ने कहा कि वह शुक्रवार को तय करेंगे आगे क्या करना है। हालांकि रवि ठाकुर का कहना है कि सभी बड़े हैं। सबको मना लिया जाएगा। उधर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी को भी पार्टी ने टिकट दिया है। वह वार्ड नंबर नौ से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। अब तिवारी शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
इंटक अध्यक्ष से होगा मेयर का मुकाबला
वार्ड नंबर-17 से मेयर रविकांत शर्मा के सामने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष नसीब जाखड़ का मुकाबला होगा। इस वार्ड पर सबकी नजर रहेगी, क्योंकि वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा इसी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हैं।
ये हैं कांग्रेस के उम्मीदवार
---------------------------
वार्ड नंबर - उम्मीदवार
2 - हर मोहिंदर सिंह लक्की
3 - रवि ठाकुर, प्रदेश सचिव
4 - जन्नत जहां, पूर्व पार्षद
5 - दर्शना, पूर्व मेयर गुरचरणदास काला की पत्नी
6 - ममता गिरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर गिरी की बहू
7 - ओम प्रकाश सैनी
8 - ठाकुर करतार सिंह, पूर्व सरपंच
9 - ममता देवी, कांग्रेस कालोनी सेल के चेयरमैन मुकेश राय की पत्नी
10 - हरप्रीत कौर, पार्षद देवेंद्र सिंह बबला की पत्नी
11 - राजीव कुमार मोदगिल, जिलाध्यक्ष
12 - दीपा असधीर दुबे, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
13 - सचिन गालव, प्रदेश सचिव
14 - सुमित चावला, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला के बेटा
17 - नसीब जाखड़, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष
18 - सरोज शर्मा
19 - कमलेश बनारसी दास, पूर्व मेयर
21 - बसंत सिंह चौधरी
22 - बलविंदर कौर
23 - रविंदर कौर गुजराल, वर्तमान पार्षद
24 - जसबीर सिंह बंटी, जिला अध्यक्ष
26 - गुुरचरण सिंह
27 - गुरबख्श रावत, वर्तमान पार्षद
28 - निर्मला देवी
29 - जगजीत सिंह कंग, पूर्व पार्षद
30 - अतिंदर सिंह रॉबी, भूपेंद्र सिंह बड़हेड़ी के बेटे
31 - सतीश कुमार कैंथ, वर्तमान पार्षद
32 - अभिषेक शर्मा शैंकी
33 - विजय सिंह राणा, पूर्व पार्षद
34 - गुरप्रीत सिंह गाबी, जिलाध्यक्ष
35 - दविंदर कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष
कोट
पार्टी में बगावत जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी में काफी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। सभी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्हीं में से उम्मीदवारों का चयन करना था। सभी को मना लिया जाएगा। कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन

-सुभाष चावला, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें