फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पीपीपी नहीं है तो जा सकती है कच्चे कर्मचारियों की नौकरी, इस तारीख तक पोर्टल पर डाटा करना होगा अपडेट

Wed, 10 Nov 2021 11:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में सभी कच्चे कर्मचारियों को 30 नवंबर तक पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र का डाटा अपलोड करना होगा। वहीं कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर पंजीकरण भी जरूरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) अनिवार्य कर दिया है। सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों इत्यादि में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को अपनी पूरी जानकारी सरकार को देनी होगी। 30 नवंबर तक पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र का डाटा अपलोड करना पड़ेगा। ऐसा न करने पर सेवाएं समाप्त होंगी, अनुबंध नहीं बढ़ेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कोच ने साथियों संग मिलकर की हत्या: नेशनल रेसलर, भाई व मां को मारी गोलियां, भाई-बहन की मौत

कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया तो नौकरी नहीं मिलेगी। पंजीकरण के आधार पर ही नौकरी मिलेगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशक और मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों, डीसी व विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः Fact check: नेशनल खिलाड़ी निशा की हुई हत्या, लेकिन ये वो रेसलर निशा दहिया नहीं, यह है सच्चाई

आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-एक और दो के तहत काम कर रहे सभी कच्चे कर्मचारियों का डाटा संबंधित पोर्टल पर देना अनिवार्य है। सभी प्रशासनिक सचिवों से कहा गया है कि वे नोडल अधिकारी के जरिये 30 नवंबर तक सभी कच्चे कर्मचारियों का डाटा अपलोड कराएं। पीपीपी होने पर ही अब कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं जारी रहेंगी। उन्हें हर हाल में पीपीपी बनवाकर अपनी जानकारी देनी ही होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें