फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर का विरोध न हो जाए, इसलिए पुलिस ने सोसायटी के गेट पर जड़ दिए ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा नेताओं के कार्यक्रम का विरोध न हो जाए इसलिए पुलिस न सोसायटी के गेट पर ही ताले जड़ दिए। यही नहीं, बैरिकेडिंग लगाकर भारी भरकम पुलिस बल भी सड़कों पर तैनात कर दिया गया। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस को ताले खोलने पड़े। असल में पिछले दिनों मेयर व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

मेयर रविकांत शर्मा सोमवार को केंद्रीय विहार कॉलोनी में 9.5 करोड़ से डाली गई कनाल वाटर लाइन से जोड़कर लाई गई पाइप लाइन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल के साथ ही 100 से ज्यादा संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। विरोध के डर से कार्यक्रम स्थल से पहले बैरिकेडिंग लगा दी गई। सोसायटी के गेटों पर ताले लगा दिए। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सोसायटी निवासी संदीप भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने कहा कि शाम पांच बजे लोग काम से अपने घर लौटे तो गेट पर ताला लगा मिला। सरकारी कार्यक्रम के लिए आम लोगों को परेशान करना उचित नहीं है। जब विरोध बढ़ने लगा तो पुलिस को ताले खोलने पड़े। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा, एसई पब्लिक हेल्थ शैलेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
सेक्टर 48 में भाजपा नेताओं पर हुआ था हमला
कुछ दिन पहले सेक्टर 48 की मोटर मार्केट में मेयर व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन पर किसान समर्थकों ने हमला कर दिया था। इस दौरान मेयर व भाजपा नेताओं की गाड़ियां तक तोड़ दी गई थीं। भाजपा ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल भी उठाए थे। इस हमले के बाद से पुलिस भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में अतिरिक्त चुस्ती बरत रही है। कजहेड़ी में भी मेयर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो चुका है। स्थितियों को देखते हुए अब भाजपा के हर कार्यक्रम से पहले थाना प्रभारियों को कमान संभालनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
सेक्टर 48 बी में तीन कॉलोनियां हैं। कार्यक्रम केंद्रीय विहार कॉलोनी में था। हमारी यूनिवर्सल कॉलोनी में ताला लगाने का क्या मतलब है। यह तो जबरदस्ती है। -देवेंदर गुप्ता, प्रधान, यूनिवर्सल कॉलोनी
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने आरडब्ल्यूए के सदस्यों से बातचीत की थी। उनकी सहमति के बाद ही पुलिस ने गेटों पर ताले लगाए थे। इसमें लोगों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया था।
रविकांत शर्मा, मेयर
सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतते हुए व्यवस्था की गई थी। इसके लिए बैरिकेडिंग की थी। किसी भी गेट पर ताले नहीं लगाए गए थे और न इसकी कोई सूचना मिली है। -सुरेंदर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर 49
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें