फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे ऊंचे प्यूरिफायर का 7 सितंबर को उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के सबसे ऊंचे एयर प्यूरिफायर का 7 सितंबर को उद्घाटन होगा। पिछले पांच दिनों से चल रहे ट्रायल में पर्यावरण विभाग को सफलता मिली है। निरीक्षण के दौरान आसपास के क्षेत्र में 70 से 80 प्रतिशत तक प्रदूषण कम हुआ है। पूरे शहर से 15 डिग्री तक तापमान कम हुआ है। इससे पहले दिल्ली में 20 मीटर ऊंचा एयर प्यूरिफायर देश का सबसे ऊंचा था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र दलाई ने बताया कि मानसून के दौरान एयर क्वालिटी इंडेक्स (इंडेक्स) काफी खराब होता है, लेकिन पहले की अपेक्षा अभी एक्यूआई बहुत ज्यादा खराब नहीं है। जितना ज्यादा एक्यूआई खराब होगा, यह प्यूरिफायर उतना ही बेहतर तरीके से काम करेगा। देवेंद्र दलाई ने बताया कि ट्रिब्यून चौक के बाद सबसे ज्यादा यातायात का दबाव ट्रांसपोर्ट चौक पर है। पिछले पांच दिनों में ट्रायल के बाद यहां की स्थिति का जायजा लिया गया। इसमें कंप्रेसर से धूल को कणों को बेहतर तरीके से साफ करके कम कार्बन वाली हवा को बाहर निकाला गया। हवा में कार्बन के कण कम होने से तापमान कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि एयर प्यूरिफायर को पूरी तरह से जांचा जाएगा। इसके परिणाम बेहतर आने पर शहर के अन्य क्षेत्रों में एयर प्यूरिफायर लगाने की योजना तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें