फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मार्च को खाली कराई जाएगी चंडीगढ़ की सबसे बड़ी कालोनी नंबर-चार, तैयारी के निर्देश जारी

Tue, 17 Mar 2020 12:11 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सबसे बड़ी कॉलोनी नंबर-4 को यूटी प्रशासन 23 मार्च को खाली कराएगा। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई। डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने इस्टेट ऑफिस व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को ड्राइव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस बल को भी तैयार रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस बैठक में एसएसपी नीलांबरी जगदले, असिस्टेंट इस्टेट ऑफिसर मनीष लोहान, डायरेक्टर ऑफ फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ यूटी के डीसीएफ डॉ. अब्दुल कयूम, एडीसी सचिन राणा और सभी इलाकों के एसडीएम उपस्थित थे।
विज्ञापन


सोमवार से ही पुलिस के अधिकारियों ने कॉलोनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी। डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने कॉलोनी संघर्ष समिति के राजेंद्र यादव और गुरुदेव यादव को बुलाकर बातचीत की। इस मौके पर कांग्रेस नेता शशिशंकर तिवारी, मुमताज अहमद, मुकेश राय, संतराम, शीलानाथ आदि उपस्थित रहे। पुलिस की तरफ से कहा गया कि लोग शांतिपूर्वकइस कॉलोनी को खाली करें ताकि किसी भी तरह की लॉ एंड आर्डर की स्थिति न बिगड़े।

कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि मलोया व अन्य कॉलोनी में अभी मकान खाली पड़े हैं और कॉलोनी के सभी लोगों को सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर मकान दिए जाएं। इसके अलावा पीएम आवास योजना के तहत भी मकान नहीं दिए गए हैं, इसलिए उस स्कीम के अंदर भी लोगों को मकान दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी विभाग ने कॉलोनी को खाली करवाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन बाद में सर्दियों का मौसम शुरू होने के कारण उस ड्राइव को टालना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें