फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लुधियाना में कपड़ा कारोबारी ने फंदा लगा दी जान, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया परेशान करने का आरोप

Wed, 06 Mar 2024 11:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मृतक के भाई का आरोप है ससुरालवालों से परेशान होकर ही नरेश ने आत्महत्या की है। हालांकि थाना जमालपुर के एसएचओ जसपाल सिंह कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जमालपुर के 33 फुटा रोड इलाके में रहने वाले कपड़ा कारोबारी नरेश कुमार ने मंगलवार को घर पर संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोग उसे फंदे से उतार कर फोर्टिस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नरेश के भाई विक्रम उर्फ विक्की ने आरोप लगाया कि नरेश की पत्नी, बच्चे और उसका साला अक्सर उसे परेशान करते थे। नरेश ने परेशान होकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विक्की ने कहा कि करीब चार साल पहले उसने भाई नरेश को उसका हिस्सा देकर अलग कर दिया था। नरेश की पत्नी, बच्चे और साला लगातार उसे परिवार से अलग होने का दबाव बनाते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। 
विज्ञापन


मौत से दो दिन पहले चौड़ा बाजार में उसकी दुकान पर पत्नी के परिवार के सदस्य धमका कर गए थे जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को बता दिया है। उधर, थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें