फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतनमान के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान को लेकर पंजाब व चंडीगढ़ के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों के शिक्षक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में प्रदर्शन किया। उसके बाद वे मुख्य मार्ग पर निकले। पुलिस ने बैरिकेड करके रोका तो शिक्षकों का आक्रोश बढ़ गया। उसके बाद लगभग 250 शिक्षकों ने खुद गिरफ्तारियां दीं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सेक्टर-39 थाने ले आई, जहां शाम करीब तीन बजे कागजी कार्रवाई करके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब व चंडीगढ़ के हजारों शिक्षक सातवें वेतनमान की मांग को लेकर लगभग तीन माह से धरना-प्रदर्शन समेत कई तरीके अपना रहे हैं। पंजाब सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा करते हुए केवल आवश्वासन दिया। इससे गुस्साए शिक्षकों ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में एकत्रित होकर वहां प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि पंजाब सरकार सोई हुई है और शिक्षकों की मांगों पर काम नहीं किया जा रहा है। इससे शिक्षकों का नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा, चाहे उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े। यह भी कहा कि डिग्री कॉलेजों में तैनात होने वाले शिक्षकों का वेतनमान यूजीसी के नियमों के मुताबिक दिया जाए। पंजाब सरकार ने इस वेतनमान को डी-लिंक कर दिया है, जिससे नए शिक्षकों का वेतन कम हो जाएगा। इसका असर आगे आने वाले समय में पदोन्नति पर पड़ेगा।
विज्ञापन

आज से शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठेंगे
शिक्षकों ने कहा कि उनका प्रदर्शन चलता रहेगा। एक दिसंबर से शिक्षक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षकों की मांगें जब तक पूरी नहीं हो जातीं, तब तक शिक्षक धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। मंगलवार के प्रदर्शन में पंजाब व चंडीगढ़ के सैकड़ों शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें