फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनाज की उपलब्धि पर सभी को नाज: कॉलेज में मना खूब जश्न, शिक्षकों ने बताया- पढ़ाई व कला में अव्वल, स्वभाव शांत

Mon, 13 Dec 2021 10:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरनाज संधू 2017 में ओपो टाइम्स फ्रेश फेस-2017 मिस चंडीगढ़, मैक्स इमरजिंग स्टार-2018 की राष्ट्रीय विजेता, डब्बू रतनानी के साथ फ्री फोटो शूट और एक माह के लिए टेरेंस लूइस के साथ टेरेंस लूइस डांस सेशन का भी हिस्सा रही। इसके साथ ही चंडीगढ़ से मिस दीवा-2018 और एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया पंजाब-2019 की भी विजेता रहीं। हरनाज की पंजाबी फिल्म चिट्टी एक फरियाद में उन्होंने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। फिल्म 2022 में गर्मियों में रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70वीं मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली हरनाज संधू पर उनके कॉलेज को बहुत नाज है। उसके मिस यूनिवर्स बनने की खबर मिलते ही सुबह से ही पीजीजीसीजी-42 कॉलेज में डीजे पर भंगड़ा और गिद्दा डालने का सिलसिला शाम तक चला। कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की लड़कियां आई हुई थीं, जिन्होंने स्टाफ के सदस्यों के साथ पूरे दिन जश्न मनाया। 

विज्ञापन


शिक्षकों ने बताया कि हरनाज बहुत ही सरल और शांत स्वभाव की लड़की है। वह कलात्मक गतिविधियों के साथ नियमित कक्षाएं लगाती थी और पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करती थी। उसने अपनी स्नातक की पढ़ाई पीजीजीसीजी-42 से की और एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कॉलेज से ही कर रही है। अभी उसका कॉलेज में तीसरा सेमेस्टर चल रहा है। 

प्राचार्य और शिक्षकों ने अभिभावकों से मिल दी बधाई 

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-42 की प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल, उप-प्राचार्य प्रो. जगन्नाथ, कॉलेज डीन डॉ. सुरेश कुमार सहित तीन अन्य शिक्षक हरनाज के घर जाकर उनके अभिभावकों से मिले। कॉलेज प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए मुंह मीठा करवाया और खुशी व्यक्त की। 

Trending Videos
विज्ञापन

पढ़ाई में हमेशा रही अव्वल

एमए में मैंने हरनाज को पढ़ाया है। बहुत ही शांत स्वभाव की लड़की है। कक्षा की शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा हिस्सा लेती थी। तीन-चार माह से प्रतियोगिता की तैयारी के लिए वो कक्षा में कम रही लेकिन असाइनमेंट और परीक्षा इत्यादि में हिस्सा लेती रही। उसका अभी कॉलेज में तीसरा सेमेस्टर चल रहा है। - प्रो. जगन्नाथ, अध्यक्ष, लोक प्रशासन विभाग, पीजीजीसीजी-42  

थिएटर और सांस्कृतिक गतिविधियों का रही हिस्सा

हरनाज पंजाब की रहने वाली है। इस कारण पंजाब की संस्कृति से उसका काफी जुड़ाव रहा। पंजाब की रंगमंच कला भांड में वो कॉलेज में हमेशा हिस्सा लेती रही है। हेरिटेज यूथ फेस्टिवल 2018-19 में भी वह भांड में अपना प्रदर्शन दे चुकी है। इसके अलावा थिएटर, माइम, स्किट और डांस में हर कक्षा में हिस्सा लेती रही है। जब उसके मिस यूनिवर्स बनने की खबर सुनी तो भावुक हो गई। कॉलेज की बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। एक बार हरनाज को थिएटर की तैयारी के समय गलती पर डांट लगा दी थी, तब वह सामने कुछ बोलने के बजाय रोने लगी। वह कॉलेज में सभी शिक्षकों की पसंदीदा भी है। - प्रो. कंचन, यूथ फेस्टिवल इंचार्ज, पीजीजीसीजी-42 

हरनाज बनीं विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल

हरनाज पंजाब विश्वविद्यालय के संबद्घ कॉलेज की छात्रा है। पीयू के लिए यह गर्व की बात है। हरनाज ने अपनी उपलब्धि से देश का विश्वभर में नाम रोशन किया है। साथ ही वह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल भी बन गई हैं। उसकी यह उपलब्धि युवाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। - प्रो राजकुमार, कुलपति, पंजाब यूनिवर्सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें