फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस : मुफ्त में करें हॉपऑन-हॉपऑफ बस की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन इस बार 27 और 28 सितंबर को पर्यटन दिवस मनाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्यटन दिवस का उत्सव मनाने के लिए सिटको लोगों को हॉपऑन-हॉपऑफ बस की मुफ्त में सवारी कराएगा जबकि पर्यटन विभाग की तरफ से यूनेस्को हेरिटेज साइट का दौरा और नेचर वॉक के साथ अली ब्रदर और पंजाबी गायक प्रभ गिल की म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना की वजह से ये उत्सव नहीं मनाया गया, इसलिए विभाग की तरफ से खास तैयारियां की गई हैं। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) ने विश्व पयर्टन दिवस के मौके पर अपने होटलों में कई तरह के ऑफर देने के साथ ही अन्य कार्यक्रम करने का भी फैसला लिया है। शनिवार और रविवार को विभाग की तरफ से लोगों को ये सुविधा दी जाएगी। इस दौरान बस को गुब्बारों के साथ सजाया जाएगा और बस में लोगों को शहर के प्रमुख पयर्टन स्थलों पर ले जाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू और शिवालिक समेत अन्य रेस्टोरेंट्स में कई तरह के ऑफर दिए जाएंगे। इस दौरान होटल माउंट व्यू और शिवालिक व्यू के रेस्टोरेंट्स में 25 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा, जबकि पार्क व्यू में 15 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही शेफ लेकव्यू रेस्टोरेंट में 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम समय
27 सितंबर
रन फॉर टूरिज्म सुबह 7 बजे
(सुखना लेक से कैपिटल कांप्लेक्स)
यूनेस्को हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा सुबह 10 बजे से 4 बजे तक
टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर, सेक्टर-1
इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल दोपहर एक बजे
सेक्टर-42 होटल मैननेजमेंट इंस्टीट्यूट
सूफी म्यूजिकल नाइट्स अली ब्रदर शाम 6.30 बजे
कलाग्राम
28 सितंबर
नेचर वॉक ऑन सुखना लेक सर्किट सुबह 6 बजे
यूनेस्को हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा सुबह 10 बजे से 4 बजे तक
टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर, सेक्टर-1
पंजाबी म्यूजिकल नाइट्स प्रभ गिल शाम 6.30 बजे
कलाग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें