नौ दिन पहले 19-20 अगस्त की रात को पठानकोट के गांव थरियाल में जिस सरकारी ठेकेदार की हत्या कर लूटपाट की गई थी, वह क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे। हमले में रैना की बुआ और फुफेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक फुफेरा भाई और फूफा की मां घर लौट चुके हैं।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस मामले के पीछे ‘काला कच्छा गिरोह’ होने की बात कही थी। वहीं, पीड़ित परिवार के साथ स्टार क्रिकेटर के संबंध उजागर होने के बाद पुलिस पर जांच का दबाव बढ़ गया है। वहीं शनिवार को ही सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह भी यही वारदात बताई जा रही है।
वहीं जानकारी मिली है कि सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह यही वारदात बताई जा रही है। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है।