फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मू बोले- लाल चौक पर मिलें फारूक अब्दुल्ला, उन्हें थप्पड़ मारना मेरा सपना

Thu, 30 Nov 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
'मैं लाल चौक पर खड़े होकर फारूक अब्दुल्ला को थप्पड़ मारना चाहता हूं और इसके लिए मैं चाहता हूं कि वे मुझे वहां आकर मिलें।' ये कहना है, संजय लीला भंसाली की मूवी 'पद्मावती' को लेकर विवाद के चलते पद से इस्तीफा देने वाले सूरज पाल अम्मू का।
विज्ञापन


अम्मू हरियाणा भाजपा मीडिया कॉर्डिनेटर थे और 'पद्मावती' की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। सूरज पाल ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि सीएम साहब द्वारा किये गये व्यवहार से मेरा मन व्यथित है। इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन पार्टी में साधारण कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करता रहूंगा।
  Now my dream is to slap Farooq Abdullah on Lal Chowk, I challenge him to meet me there: Suraj Pal Amu pic.twitter.com/o9DSwVmPeY — ANI (@ANI) November 29, 2017
विज्ञापन

'CM साहब चाहे पार्टी से निकाल दीजिए, लेकिन अपमान मत कीजिए'

सूरज पाल अम्मू
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की मूवी 'पद्मावती' के मुद्दे पर सूरज पाल अम्मू बेबाकी से बोले थे और इस बार उन्होंने सीएम खट्टर के बारे में बोला। करणी सेना के नेता 'पद्मावती' की रिलीज को लेकर हरियाणा सीएम खट्टर से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात नहीं की।

इस पर हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरजपाल अम्मू ने भी हरियाणा सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम साहब ने उन लोगों से मुलाकात क्यों नहीं की, जो राजस्थान से उनसे मिलने आए थे। अगर आप हमें पार्टी से निकालना चाहते हैं, तो निकाल दें पर हमारा अपमान न करें।

करणी सेना के नेता सुखदेव सिंह घोघावाड़ी ने कहा कि हरियाणा सीएम ने हमे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मुलाकात नहीं की। यह राजपूत समाज का अपमान है। सीएम खट्टर घमंडी हो गए हैं। हम 'पद्मावती' को किसी भी हाल में रिलीज नही होने देंगे। फिल्म की रिलीज के विरोध में हम हरियाणा भर में रैलियां करेंगे।
विज्ञापन

पहले दीपिका पादुकोण के खिलाफ कही थी बड़ी बात

Padmavati
बात दें कि हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू पहले भी एक बात कहते हुए शब्दों की सीमा ही लांघ दी थी। फिल्म का विरोध करते हुए ने कह डाला था कि अगर रणवीर सिंह ने मूवी के पक्ष में बोले गए शब्द वापिस नहीं तो वे उनकी टांगें तोड़कर हाथ में दे देंगे।

अम्मू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का इनाम देने का ऐलान तक कर डाला। अम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मूवी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, नहीं तो वे पार्टी छोड़ देंगे।

इस बात का विरोध हुआ और बीजेपी ने अम्मू को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। मामले में बीजेपी के हरियाणा प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन ने कहा कि बीजेपी ऐसे बयानों के खिलाफ है। पार्टी पद्मावती फिल्म के समर्थन में नहीं है और ना ही पार्टी ऐसे किसी बयान का समर्थन करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें