फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunam News: गांव चट्ठा ननहेडा के युवक की कनाडा में मौत, गांव में छाया मातम, सरकार से मदद की अपील

Thu, 23 Feb 2023 06:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

दो दिन पहले कनाडा के ब्रैंपटन शहर में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन हो गया। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को कनाडा से मनप्रीत सिंह के मामा के बेटे लवप्रीत सिंह चोटियां ने फोन के जरिए दी।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के शहर ब्रैंपटन में सुनाम के गांव चट्ठा ननहेडा के युवक मनप्रीत सिंह (24) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजन खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। युवक चार साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गया था। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर चट्ठा की ग्राम इकाई के अध्यक्ष व मृतक के चाचा दलेल सिंह ने बताया कि उसका भतीजा मनप्रीत सिंह चट्ठा (24) पुत्र काहला सिंह, चार साल पहले कनाडा गया था। 

विज्ञापन


दो दिन पहले कनाडा के ब्रैंपटन शहर में दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को कनाडा से मनप्रीत सिंह के मामा के बेटे लवप्रीत सिंह चोटियां ने फोन के जरिए दी। किसान नेताओं गुरपियर सिंह चट्ठा, परविंदर सिंह गोरा ने सरकार से मृतक के शव को कनाडा से भारत लाने में परिवार की मदद करने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें