फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को दो साल की कैद, पंद्रह साल पुराने मामले में सुनाम अदालत ने सुनाया फैसला

Thu, 21 Dec 2023 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था।
विज्ञापन
मंत्री अमन अरोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा समेत नौ लोगों को सुनाम की स्थानीय अदालत ने मारपीट के 15 साल पुराने मामले में गुरुवार को दो साल की कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में अमन अरोड़ा की माता परमेश्वरी देवी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा भी शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने 2008 में अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में राजिंदर दीपा ने आरोप लगाया था कि 2008 में वह सुनाम से चंडीगढ़ गए थे। इस दौरान अमन अरोड़ा ने अपनी माता को साथ लेकर उनके घर पर कब्जे की कोशिश की। शाम को वह घर पहुंचे तो अमन अरोड़ा की माता वहां मौजूद थीं। तभी अमन अरोड़ा भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और उनसे मारपीट की और घर पर कब्जे की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi Interview: हाईकोर्ट ने जांच के लिए बनाई एसआईटी, डीजीपी प्रबोध कुमार करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से न्याय न मिलने पर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनाम की सब डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अदालत ने मंत्री अमन अरोड़ा समेत अन्य को एक माह के भीतर सेशन कोर्ट से जमानत करवाने की मंजूरी दे दी है। इससे सभी को फौरी तौर पर राहत मिल गई हैं। अमन अरोड़ा को शाम को सुनाम कोर्ट से ही जमानत भी मिल गई।

घटना के समय कांग्रेस में थे दोनों

उल्लेखनीय है कि उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा, कांग्रेस पार्टी में थे। दोनों के बीच सियासी खींचतान चरम पर थी। सुनाम में दोनों नेताओं का घर आमने-सामने है। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान दौर में अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री हैं, जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें