नए रूट के मुताबिक नेपली से शुरू होकर रास्ते में पड़ने वाली तीन छोटी पहाड़ियों से होकर वापस नेपली में आना होगा। अधिकारियों ने बताया कि कांसल के पास वाइल्ड लाइफ का कोर एरिया पड़ता है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। ज्यादा भीड़-भाड़ होने से यहां की वाइल्ड लाइफ को खतरा बढ़ सकता है, इसलिए यह रूट को बदल दिया गया है।
नई गाइडलाइंस के मुख्य बिंदु
1. ट्रैकिंग जाने के इच्छुक लोग http://chandigarh.gov.in/pdf/forest-trek2018.pdf में जाकर फार्म का फार्मेट देखकर उसे उसी तरह से मेल में भरकर इस ई-मेल एड्रेस Forestchandigarh@gmail.com पर भेज सकते हैं। या फिर सेक्टर 19 स्थित पर्यावरण दफ्तर से फार्म लाकर उसे भरकर ऑफिस में जमा कर सकते हैं।
2. ट्रैकिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों को 11 बजे तक ट्रैकिंग के एंडिंग प्वाइंट पर पहुंचना होगा। ज्यादा देर तक रुकने पर वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
3. ट्रैकिंग के दौरान किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आती है तो इसके लिए डिपार्टमेंट जिम्मेदार नहीं होगा।
4. हार्ट पेशेंट व किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ट्रैकिंग पर जाने से बचें।
5. मौसम खराब होने पर ट्रैकिंग को रद्द भी किया जा सकेगा।
6. आठ बजे के बाद किसी को भी ट्रैकिंग में एंट्री नहीं दी जाएगी।
7. बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।
कब-कब होगी ट्रैकिंग
महीना ट्रैकिंग की तारीख समय
जनवरी 19 जनवरी सात बजे
फरवरी 10 फरवरी सात बजे
मार्च 24 मार्च छह बजे
अप्रैल 20 अप्रैल छह बजे
मई बंद बंद
जून बंद बंद
जुलाई बंद बंद
अगस्त बंद बंद
सितंबर बंद बंद
अक्तूबर 2 अक्तूबर छह बजे
नवंबर 10 नवंबर छह बजे
दिसंबर 14 दिसंबर सात बजे