फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखजिंदर रंधावा का आरोप: गुजरात जेल में बंद लाॅरेंस बिश्नोई कर रहा उगाही, किस भाजपा नेता को मिल रहा पैसा

Mon, 14 Oct 2024 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। बेटे के दफ्तर से निकलते समय उन पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
लाॅरेंस बिश्नोई बाबा सिद्दीकी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का जिम्मेदार गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग को माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में जालंधर के नकोदर के गांव शकर के रहने वाले 21 साल का मोहम्मद जीशान अख्तर का नाम भी आया है, जो बाबा सिद्दीकी के हत्यारों को पल पल की खबर दे रहा था। अब पंजाब के कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने भाजपा पर निशाना साधा है। 



रंधावा ने एक्स पर लिखा-लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गुजरात और राजस्थान की जेल में हैं, दोनों जेलें भाजपा शासित राज्यों की हैं और ये दोनों देश के मशहूर कलाकारों, व्यापारियों, राजनेताओं से पैसे मांगते हैं। अगर कोई इन्हें पैसे नहीं देता तो इनकी हत्या कर दी जाती है। 
विज्ञापन


इसकी जांच होनी चाहिए कि किस भाजपा नेता को वसूली का पैसा मिल रहा है। इन गैंगस्टर्स को कौन बचा रहा है और देश के गृह मंत्री को ये सब क्यों नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें