फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ पहुंचे सुखबीर सिंह बादल: कहा- मुख्यमंत्री चन्नी सबसे बड़े रेत माफिया, कई और हमले बोले

Fri, 10 Dec 2021 09:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम सबसे बड़े रेत माफिया है। सुखबीर रोपड़ में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खुद खनन करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पर पैसे लेकर एसएसपी लगाने के आरोप लग रहे हैं। इससे बुरी बात क्या हो सकती है। सुखबीर बादल ने मुलाजिमों से कहा कि वह धरने देने बंद कर दें क्योंकि अकाली दल की सरकार आने पर उनके मसलो की हल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
सुखबीर रोपड़ में अकाली दल व बसपा के संयुक्त प्रत्याशी डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा के लिए रैली करने अनाज मंडी में पहुंचे थे। सुखबीर सिंह बादल ने गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में माथा टेका। वहां उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता पर काबिज होते ही सुविधा केंद्र, विश्व कबड्डी कप और तीर्थ यात्रा प्रोग्राम बंद कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन की सरकार ने गरीब बच्चों के वजीफे बंद कर दिए जिसकी वजह से 450 चार लाख बच्चे प्रति साल पढाई नहीं कर सके। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार एक भी स्कीम नहीं ला सकी है। सुखबीर ने छोटे दुकानदारों को 10 लाख रुपये का जीवन बीमा और मेडिकल इंश्योरेंस करवाने का एलान किया। सुखबीर सिंह बादल ने किसान अंदोलन की जीत पर कहा कि यह जीत किसानी की जीत है। इसमें उनकी मांग एमएसपी खत्म न होना है। जबकि अकाली दल ने ही एमएसपी लागू करवाई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 95 प्रतिशत मंडियां भी प्रकाश सिंह बादल की सरकार में बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें