स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन होटल होमटेल में किया गया। इस फेस्टिवल में कई फ्लेवर्स मिलेंगे। होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ विदेश विश्वास ने कहा कि वह अपने मेहमानों के लिए स्ट्रीट फूड की व्यापक वैरायटी लेकर आए हैं।
इसमें वेलकम ड्रिंक, ठंडाई और नींबू पानी है और उसके साथ ही मिलेंगे 12 प्रकार के स्ट्रीट फूड काउंटर। यहां नान वेजीटेरियन काउंटर हैं, जिसमें चिकन, एग रोल और चिकन डिम सिम्स को रखा गया है।
वेजीटेरियन काउंटर्स में मिसल पाव, आलू टिक्की, वेज डिम सम, पनीर रोल, गोल गप्पे, समोसा चाट, वडा पाव, भेल पुरी और दहीं गुजिया चाट आदि हैं।
खाने के साथ स्वीट डिश में सिग्नेचर स्ट्रीट डिजर्ट कुल्फी शामिल है। यहां सिग्नेचर डिनर बुफे भी उपलब्ध है। स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में प्रतिव्यक्ति कीमत 650 रुपये है।