चंडीगढ़। सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर- 44 के क्रिकेट मैदान पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट अंडर-13 आयु वर्ग में खेला जा रहा है। इसमें स्कूलों की टीमें शिरकत कर रही हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में सेंट जोसेफ स्कूल की टीम ने विवेक हाई स्कूल की टीम को सात विकेट से हरा दिया। सेंट जोसेफ स्कूल की तरफ से गुरसिमरन सिंह ने शानदार शतक लगाकर टीम को यह तोहफा दिया।
मैच में पहले खेलते हुए विवेक हाई स्कूल की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट पर 224 रन बनाए। शालौक रैना ने 75 रन की पारी खेली। जपसिदक ने 15 रन, संचित ने 29 और रेयांश ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्णव गुप्ता ने 27 रन देकर एक विकेट, ऋत्विक ने 29 रन देकर एक विकेट और हितेश ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जोंसेफ स्कूल की टीम ने 29.2 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम से गुरसिमरन सिंह ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 71 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज कुंवर ने 71 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शलौक रैना ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाया।