नवविवाहित कपल्स के लिए अच्छी खबर है। अगर आप हनीमून पर शिमला जाना चाहते हैं तो आपके लिए स्पेशल हनीमून कोच उपलब्ध होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अप्रैल से इसे चलाने जा रहा है।
शिवालिक क्वीन नाम का यह कोच कालका से शिमला के बीच दौड़ेगा। यह स्पेशल कोच 1903 में अंग्रेजों ने खास अपने लिए डिजाइन करवाया था। जिसमें न्यूअली मैरिड ब्रिटिश कपल्स वादियों का लुत्फ उठाने जाते थे।
शिवालिक क्वीन कोच में 4 कपल्स यानी 8 यात्रियों के लिए जगह होगी। कोच को 4 अलग-अलग भागों में बांटा गया है। सभी भागों में सौफा कम बेड लगा है, जो पूरी तरह से डेकोरेटिड होगा। यह अंदर से एकदम लग्जरी है।