फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम होने जा रहा संडे कार बाजार, करें आवेदन

Sun, 01 Mar 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगने वाले संडे कार बाजार को नगर निगम नीलाम करने जा रहा है। इसके लिए शनिवार को निगम ने पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कार बाजार की 60 साइट्स निगम को तय करनी है, जिसके लिए 23 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। प्रति साइट डेढ़ लाख रुपये रिजर्व प्राइस तय किया गया है। ऐसे में नीलामी की बोली इससे ऊपर होगी।

एक साल के लिए हर साइट अलॉट की जाएगी। निगम ने यह शर्त भी लगाई है कि सिर्फ चंडीगढ़ का स्थानीय निवासी ही नीलामी की बोली में शामिल हो सकता है।

नीलामी की बनाई गई पॉलिसी में कार बाजार का समय सुबह 9 से रात 8 बजे तय किया गया है। बता दें कि यहां पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से खरीददार कार खरीदने आते हैं।
विज्ञापन


23 तक करें आवेदन
नगर निगम के कमिश्नर विवेक प्रताप सिंह का कहना है कि संडे कार बाजार को एक साल के लिए नीलाम करने का पब्लिक नोटिस जारी कर दिया गया है। इच्छुक व्यक्ति 23 मार्च तक नगर निगम के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट एवं 500 रुपये का नकद भुगतान कर आवेदन कर सकता है।
Trending Videos

दूसरे राज्यों से भी आते हैं डीलर्स

इस समय जो मध्य मार्ग पर कार बाजार लगता है उसमें पंजाब व हरियाणा से भी डीलर्स आकर कारोबार करते हैं। हर रविवार को यहां से करीब 100 गाड़ियां बिकती हैं। इस समय नगर निगम हर सप्ताह के लिए एक साइट का 2810 रुपये चार्ज करता है, जबकि नीलामी के बाद हर सप्ताह चार्ज करने के झझंट से छुटकारा मिल जाएगा।

महंगी हो सकती है कारें
इस समय एक डीलर एक कार का सौदा करवाने पर खरीददार और विक्रेता से दो प्रतिशत कमीशन चार्ज करता है। ऐसे में बोली लगने से नीलामी महंगी जाने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में कमीशन की परसेंटेज भी बढ़ सकती है। यहां पर पुरानी कारों का कारोबार होता है।

निगम अपना रहा गलत प्रक्रिया
परफेक्ट ऑटो डीलर्स के संचालक अरुण मल्होत्रा का कहना है कि नगर निगम गलत प्रक्रिया अपना कर कार बाजार नीलाम कर रहा है। नीलामी में पहले से काम कर रहे कार डीलर्स को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसा न होने पर कई डीलर्स के बेरोजगार होने का भी खतरा है।
विज्ञापन

पार्किंग को जगह नहीं मिलती

संडे कार बाजार लगने से एक तो किसी को पार्किंग की जगह नहीं मिलती और दूसरा शोरूम भी नहीं खुल पाते हैं। शोरूम मालिक लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि यहां से कार बाजार शिफ्ट किया जाए। प्रशासन के पूर्व वित्त सचिव संजय कुमार ने 5 साल पहले यहां से कार बाजार शिफ्ट करने का निर्णय लिया था लेकिन अभी तक इस बारे कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब कमेटी का गठन किया गया है।

शिफ्ट होना चाहिए कार बाजार
सेक्टर-7 के शोरूमों की ट्रेडर्स एसोसिएशन के सलाहकार सतपाल गर्ग का कहना है कि  यहां से कार बाजार शिफ्ट होना चाहिए। उनका कहना है कि कार बाजार लगने से शोरूम मालिक अपनी दुकानें रविवार को नहीं खोल पा रहे हैं। हर दुकानदार संडे को अपनी दुकान खोलना चाहता है।

शिफ्टिंग का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में भी कार बाजार को लेकर मामला विचाराधीन है। सेक्टर-7 के मध्य मार्ग में हर रविवार को कार बाजार लगता है, जो पब्लिक नोटिस जारी किया गया है।

उसमें बताया भी गया है कि कार बाजार को यहां से शिफ्ट करने का प्रपोजल है। इसके लिए एक अधिकारियों की कमेटी का गठन कर दिया गया है। ऐसे में कमेटी इस एक साल के दौरान किसी दूसरी जगह पर भी कार शिफ्ट करने का निर्णय ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें