फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को हरियाणा आ सकती हैं सोनिया, ये होगा रूट

Fri, 20 Mar 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाढ़डा (भिवानी)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के 21 मार्च को हरियाणा के ओलावृष्टि से प्रभावित गांव का दौरा करेंगी। दौरे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि यूपीए चेयरपर्सन हेलीकॉप्टर से बाढ़डा आएंगी। उनका हेलीकॉप्टर अनाजमंडी ग्राउंड में उतरेगा। इसके बाद सड़क मार्ग से लोहारू रोड स्थित भांडवा गांव जाएंगी।
विज्ञापन


वहां किसानों से रूबरू होंगी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किसानों किसी एक जगह पर एकत्र होंगे या फिर सोनिया गांधी उनके घर-खेत खलिहान जाएंगी। भांडवा से सटे गोविंदपुरा, ढाणी सूरजा, आर्यनगर आदि गांवों में भी सोनिया गांधी के जाने का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में आसपास के एक-दो गांव और भी जुड़ सकते हैं।

किसानों ने कृषि मंत्री को सुनाई खरी-खरी
उधर, जिले के लोहारू व बाढ़डा के ओला प्रभावित गांवों में कृषि मंत्री ओपी धनखड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, भिवानी-महेंद्रगढ से कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक चौ. सोमवीर सिंह ने प्रभावित गांवों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बात की। नेताओं को किसानों ने दो टूक कहा कि हमें हमदर्दी नहीं, मुआवजा चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें