फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचर गिरफ्तार, कीमती मोबाइल बरामद, दो वारदातें सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑपरेशन सेल ने झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पलसोरा निवासी वसीम अहमद उर्फ समीर (27) के रूप में हुई है। वह एसी मैकेनिक का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी से सेक्टर-39 थाने में दर्ज दो मामले सुलझ गए।
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल के प्रभारी अमनजोत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बाइक सवार झपटमार मलोया में घूम रहा है। सूचना के आधार पर अमनजोत ने एएसआई रामेश कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की। टीम ने मलोया स्थित सत्संग भवन के पास नाका लगाया। इस दौरान सामने से बिना हेलमेट बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। बाइक पर दो नंबर टेप से छिपा रखे थे। पुलिस ने बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वारदातों के मकसद से उसने नंबर छिपा रखे हैं। पुलिस ने आरोपी से एक पर्स और आर्मी का कैंटीन कार्ड बरामद किया।
27 नवंबर 2021 को सेक्टर-40 में झपटा था मोबाइल
आरोपी वसीम अहमद ने पूछताछ में बताया कि 27 नवंबर 2021 को दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर -40 सी चंडीगढ़ के पास से भी एक मोबाइल झपटा था। पुलिस ने वारदात के दौरान झपटा हुआ मोबाइल (वन प्लस 5 टी) भी बरामद कर लिया। मामले में सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सेक्टर-41 में महिला से झपटा था पर्स
सेक्टर-46 निवासी नीलम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 15 मई शाम करीब 4:30 बजे वह अपने पति के साथ घर का सामान खरीदने के लिए सेक्टर-41 की मार्केट में आई थी। उसका पति मार्केट में चला गया। वह अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आया और उनके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में 3 हजार रुपये की नकदी और कैंटीन का स्मार्ट कार्ड था। सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें