फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: एसी में शार्ट सर्किट की वजह से स्कूल में उठा धुआं, बच्चे कक्षाओं से बाहर निकले, कोई नुकसान नहीं

Wed, 13 Apr 2022 01:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आग लगने की सूचना के बाद विद्यार्थी कक्षाओं से बाहर निकल आए और अध्यापकों में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
स्कूल में उठता धुआं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटी रोड स्थित रेलवे स्टेशन के निकट श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में बुधवार दोपहर अचानक एक एसी में आग लग गई। यह आग एसी का कंप्रेशर फटने से लगी। स्कूल की इमारत के एक हिस्से में अचानक धुआं उठने के बाद लगी आग से विद्यार्थियों और अध्यापकों में हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

 
फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। स्कूल के कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल के पीछे वाली इमारत के हिस्से में लगे एसी का अचानक कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने से हुए धमाके की आवाज सुनकर अध्यापक वहां पहुंचे तो पाया कि एसी में आग लग चुकी थी। आग लगने की सूचना के बाद विद्यार्थी कक्षाओं से बाहर निकल आए और अध्यापकों में भी हड़कंप मच गया। 

इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों ने बच्चों को हौसला दिया। उन्हें तथा अध्यापकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच स्कूल के कुछ स्टाफ ने स्कूल परिसर में मौजूद अग्निशमन यंत्रों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी विद्यार्थी या अध्यापक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें