फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे-बैठे एक ये काम करें और 40 हजार रुपये जीतें, चंडीगढ़ प्रशासन दे रहा है सुनहरा मौका

Sun, 09 Jun 2019 09:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप घर बैठे ही 40 हजार रुपये जीत सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक काम करना होगा, चंडीगढ़ प्रशासन सुनहरा मौका दे रहा है। दरअसल, यूटी प्रशासन ने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास चंडीगढ़ को बेहतर बनाने के लिए कोई यूनीक आइडिया है तो वह प्रशासन को लिखकर भेजे।
विज्ञापन


आइडिया बेहतर हुआ तो आप 40 हजार रुपये का कैश प्राइज जीत सकेंगे। यह अभी तक का पहला कंपीटिशन है, जिसमें प्रोफेशनल्स, आर्किटेक्ट्स, डिजाइनर्स, स्टूडेंट्स, प्रबुद्ध वर्ग, पर्यावरणविद् और एक्टिविस्ट हिस्सा लेकर अपने आइडिया शेयर कर सकते हैं। कोई भी प्रतिभागी किसी विषय पर अपने आइडिया 18 जून तक भेज सकते हैं।

कौन भेज सकता है आइडिया
कोई भी व्यक्ति जिसने शहर को काफी करीब से देखा हो और उसके दिमाग में कोई आइडिया हो, जिससे कि शहर का विकास हो सके, भेज सकता है। शहर में काफी संख्या में रिटायर्ड अधिकारी रहते हैं, तो वे शहर की बेहतरी के लिए इस प्रतियोगिता में भागीदारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


मोबिलिटी, नेबरहुड, कम्युनिटी एंड इकोनॉमी एरिया में शहर का कोई भी नागरिक अपना आइडिया भेज सकता है। यह आइडिया कंपीटिशन सेक्टर-22 और सेक्टर-35 को बेहतर बनाने के लिए है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

कैसे भेजें आइडिया

अपने आइडिया की हार्ड कॉपी सेक्टर-17 स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में जमा करा सकते हैं। heritage.chandigarh@gmail.com पर आइडिया को ई-मेल के द्वारा भी भेज सकते हैं। प्रतिभागी नगर निगम और प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

बेवसाइट पर प्रशासन ने एक ए-1 शीट अपलोड की है, जिस पर अगर कोई चाहे तो आइडिया का डिजाइन भी बना सकता है। www.chandigarh.gov.in/info_pnotice.htm  पर जाकर प्रतियोगिता की पूरी जानकारी ले सकते हैं। प्रतिभागी 0172-5043196 पर कॉल करके भी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी लें सकते हैं।

मिलेगा यह ईनाम
मोबिलिटी, नेबरहुड, कम्युनिटी एंड इकोनॉमी, सभी विषयों पर दोनों सेक्टरों के लिए आइडिया दिया जा सकता है। इस दौरान जिनका आइडिया सबसे बेहतर होगा, उनमें पहले आठ लोगों को प्रति एंट्री 40 हजार और दूसरे नंबर पर रहे आठ लोगों को प्रति एंटी 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले इस इवेंट को कराने के लिए सेक्टर टू नेबरहुड वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। यह वर्कशॉप 30 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की गई।

लोगों को भी शहर को बेहतर बनाने के लिए शामिल किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उठाया गया यह बेहतरीन कदम है। शहरवासियों को भी अब अपने आइडिया के साथ आगे आना चाहिए।
- शिल्पा दास, आर्किटेक्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें