फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: छोटे व्यापारियों को मिलेगा दो लाख रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री ने व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में की घोषणा

Tue, 19 Oct 2021 06:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर छोटे व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना व बड़े व्यापारियों के लिए सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना लागू की है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की तर्ज पर छोटे व्यापारियों का प्रीमियम सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना की तर्ज पर छोटे व्यापारियों का प्रीमियम सरकार वहन करेगी। योजना के तहत दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। तोशाम को एक महीने में नगरपालिका का दर्जा दे देंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को चंडीगढ़ अपने सरकारी आवास पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में यह जानकारी दी। बकौल मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर छोटे व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना व बड़े व्यापारियों के लिए सामूहिक निजी दुर्घटना बीमा योजना लागू की है। इसके लिए वित्त विभाग में अलग से एक प्रकोष्ठ बनाया है। व्यापारी व उद्योगपति एक भागीदार की तरह सरकार से मिलकर कार्य करते हैं। 

व्यापारी निश्चिंत होकर कारोबार करते रहें। वैश्विक स्तर पर जब किसी कारण से व्यापार में उतार चढ़ाव होता है तो जोखिमों से व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए। बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम जारी रखा और हर जिले के प्रतिनिधि से संवाद किया। उन्होंने कहा, जिन प्रतिनिधियों के पास सुझाव हैं, वे लिखित में दें। उनके कार्यालय में कोई भी कागज रद्दी की टोकरी में नहीं फेंका जाता। पहले की सरकारों में ऐसा होता रहा होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करनाल: छापामारी में 41 हजार क्विंटल चावल का स्टॉक मिला, तीन राइस मिलर्स के आए नाम, गोदाम सील
विज्ञापन


तोशाम को नगरपालिका का दर्जा देने पर भरी हामी
भिवानी जिले के तोशाम से आए व्यापारी प्रतिनिधि की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तोशाम एक पुराना कस्बा है, पता नहीं क्यों अब तक इसको नगरपालिका नहीं बनाया गया। इसे पहले से नगर पालिका बनाना घोषित किया गया था, किन कारणों से इसे वापस ग्राम पंचायत बनाया, यह सोचने का विषय है। नगर निगम, नगर परिषद व नगरपालिका में विकास कार्य ग्राम पंचायतों की तुलना जल्दी होते हैं, क्योंकि इनके पास अपने संसाधन भी हैं। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है, इसलिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित करवाकर अगर तोशाम के लोग भेजते हैं तो एक माह में तोशाम को नगर पालिका का दर्जा दे दिया जाएगा। तोशाम से छोटे शहर हिसार जिले का बास व सिसाय, यमुनानगर के सढौरा व रादौर को भी नगरपालिका बनाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें