फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण: पंजाब के छह शहरों को मिली जगह, जानें- किस पायदान पर लुधियाना-अमृतसर और पटियाला

Thu, 07 Sep 2023 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में भी दो शहर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें पठानकोट व डेरा बाबा नानक 32वें और राज्य का प्रवेश द्वार माना जाने वाला डेराबस्सी 37वें स्थान पर रहा है। इन शहरों में वायु को साफ सुथरा बनाने में राज्य सरकार ने कई अहम पहल की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण' में पंजाब के छह शहर विभिन्न श्रेणियों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, राज्य का कोई शहर टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लुधियाना 26वें और अमृतसर 36वें स्थान पर रहा हैं, जबकि तीन से 10 लाख के जनसंख्या वाले वर्ग में पटियाला 10वें और जालंधर 36वें स्थान पर रहा है। 

विज्ञापन


तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में भी दो शहर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें पठानकोट व डेरा बाबा नानक 32वें और राज्य का प्रवेश द्वार माना जाने वाला डेराबस्सी 37वें स्थान पर रहा है। इन शहरों में वायु को साफ सुथरा बनाने में राज्य सरकार ने कई अहम पहल की है। डेरा बाबा नानक से लेकर डेराबस्सी तक एयर प्यूरीफायर की स्थापना की गई। इसके अलावा इन इलाकों में पौधा रोपण मुहिम भी चलाई गई। साथ ही ई-वाहन को बढ़ावा दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें