फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिप्पी सिद्धू के भाई जिप्पी का ऐलान, विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Fri, 27 May 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जिप्पी सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिप्पी सिद्धू के भाई जसमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ जिप्पी सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिप्पी सिद्धू 2017 में मोहाली से चुनाव लड़ेंगे। जिप्पी का कहना है कि उनके भाई के हत्या होने के बाद गर्वनर से लेकर गृह मंत्री तक दरवाजा खटखटा लिया लेकिन उनके भाई के हत्यारों को पुलिस पकड़ नही पाई है। जिप्पी ने मोहाली के लोगों से अपील की है कि वो चुनावों में उनका साथ दे।
विज्ञापन


जिप्पी सिद्धू पंजाब पैरालंपिक कमेटी के सेक्रेटरी जनरल भी है। शुक्रवार को जिप्पी सिद्धू ने बताया कि वो अगले साल पंजाब विधानसभा चुनावों इंडीपेंडेंट चुनाव लड़ेंगे। जिप्पी सिद्धू का साफ कहना है कि भविष्य में भी वो किसी पार्टी में शामिल नही होंगे। जिप्पी ने बताया कि उनकी उन लोगों से अपील है जिन्हें अदालतों से इंसाफ नही मिल रहा है। वो उनके लिए लड़ेंगे और अदालतों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठायेंगे।

जिप्पी का कहना है कि उसके भाई की हत्या के मामले में हाईकोर्ट की जज की बेटी शामिल है इसी वजह से उस पर पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है। सिप्पी सिद्धू की हत्या 20 सितंबर को सेक्टर 27 में हुई थी। सिप्पी सिद्धू को चार गोलियां मारी गई थी। लेकिन आजतक मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। परिवार पहले दिन से हत्या में जज की बेटी का हाथ होने का शक जता रहा है और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय मामला सीबीआई के पास है। सीबीआई ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन उसके आगे अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें